विश्व का
सर्वाधिक लोकप्रिय होटल®
विश्व
के सर्वाधिक लोकप्रिय होटल
में आपका हार्दिक स्वागत है, जो स्थित है विश्व के सबसे आश्चर्यजनक शहर,
न्यूयार्क में । हमें न्यूयार्क से प्यार है और हम चाहते हैं कि आप उन
सर्वोत्तम बातों को अनुभव करें जो हमारा अनोखा शहर प्रदान करता है । इस
पृष्ट में हमारे होटल का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, किंतु हमारी पूरी
वेबसाइट को देखने में कृपया हिचकिचाएं नहीं ।
हम मैनहट्टन के केंद्र में स्थित हैं ....
न्यूयार्क का होटल पैनसिल्वेनिया, मैनहट्टन शहर के केंद्र में स्थित है ।
हमारा होटल, सेवन्थ एवेन्यू पर
32वीं
और33वीं
स्ट्रीट के बीच, मैडिसन स्क्वेयर गार्डन और एमट्रैक पैन स्टेशन के ठीक
सामने बहुत ही सुविधाजनक जगह पर स्थित है । विश्व का सबसे बड़ा
डिपार्टमेन्टल स्टोर, मैसीज् हेरल्ड स्क्वेयर यहां से केवल एक ब्लाक दूर
है । दि एम्पायर स्टेट बिल्डिंग एकदम नजदीक ही स्थित है । दि जैकॉब जैविट्स
कन्वेन्शन सेन्टर तक पैदल ही जाया जा सकता है । यहां से आप कई प्रमुख
स्थानों तक पैदल जा सकते हैं, या फिर हमारे होटल से सबवे के माध्यम से सीधे
ही एक स्टेशन तक पहुंचा जा सकता है । मैनहट्टन में देखने और करने के लिए
इतना कुछ है कि हमने अपनी लॉबी में एक ट्रैवल डेस्क की व्यवस्था की हुई है
।
आपकी जरूरतों के एकदम
अनुकूल हमारी आवास व्यवस्था
हमारी विशाल लॉबी में प्रवेश करते ही, आप समझ जाएंगे कि अब पहुँच गए! 1,700 कमरों के साथ, हमारा होटल मैनहट्टन में चौथा सबसे बडा होटल है । हमारे पास
सिंगल, डबल और किंग बेडेड कमरों के साथ अलग-अलग प्रकार के बहुत सारे कमरे
उपलब्ध हैं । सभी कमरों में फुल बाथरूम, केबल के साथ बडे रंगीन टेलीविजन,
एयर कंडीशनिंग और दूसरी सुविधाएं हैं । हमारे होटल की अनूठी विशेषता हैं,
तीन और चार सिंगल बैड़
वाले कमरे जो परिवारों, टूर व टीमों के लिए एकदम उपयुक्त हैं । अंत में, हम
सुरक्षा के मामले में अत्यधिक सतर्क हैं और इससे पहले कि आप एलीवेटर तक
पहुंचें, आपको एक चाबी की जरुरत होगी ।
बैठकों और सम्मेलनों का प्रबंधन आसान है
यदि आपको
मीटिंग के लिए स्थान चाहिए तो कृपया हमारी सुविधाओं के बारे में सोचें ।
हमारे पास छठे तल पर एक कॉन्फरेन्स सेंटर है, जिसमें एक सुविधाजनक
इग्जेक्यूटिव बोर्डरुम है । अठारहवें तल पर स्थित हमारे बोर्डरुम को आपकी
विशिष्ट जरुरतों के अनुसार अनेक प्रकार से सज्जित किया जा सकता है । आपकी
जटिल विशिष्टताओं के अनुरुप सुविधाएं तैयार करने में सहायता के लिए हमारा
सेल्स और केटरिंग आफिस एकदम तैयार है ।
अधिक जानकारी के लिए,
हम अपनी संपूर्ण वेबसाइटदेखने हेतु आपको आमंत्रित करते हैं।
आप
सीधे ही वेब साइट पर जरुरत के अनुसार अपने कमरे बुक करवा सकते है, अथवा 212 736-5000
(उत्तरी अमेरिका में निशुल्क) या 800 223-8585
पर टेलीफोन करके ऐसा कर सकते हैं । या फिर, अपने ट्रैवल एजेन्ट से संपर्क
करें ।
जब आप वेबसाइट पर जाएंगे, तो संपूर्ण सामग्री अंग्रेजी में
मिलेगी ।
इसके अलावा, सभी पत्र-व्यवहार केवल अंग्रेजी में ही किए जाने
चाहिए ।
प्रवेश के लिए यहां क्लिक करें
|